---Advertisement---

वोटर बनना गर्व का क्षण, उत्सव की तरह मनाएं: पीएम मोदी

Published On: January 25, 2026
---Advertisement---
  • 75 साल के लोकतांत्रिक सफर पर प्रधानमंत्री का संदेश
  • स्कूलों से नए मतदाताओं को सम्मानित करने की अपील

नई दिल्ली। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों, विशेषकर युवाओं को पत्र लिखकर लोकतंत्र के इस पर्व में शामिल होने का आह्वान किया है। पीएम ने कहा कि पहली बार मतदाता बनना केवल एक संवैधानिक अधिकार नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी और गर्व का अवसर है। उन्होंने सुझाव दिया कि युवाओं के वोटर बनने पर मोहल्लों और स्कूलों में मिठाई बांटकर उत्सव मनाया जाना चाहिए।

पीएम ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र की जननी भी है। 1951-52 के पहले चुनाव से शुरू हुआ यह सफर अब 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। प्रधानमंत्री ने आग्रह किया कि शिक्षण संस्थान नए मतदाताओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित करें। इससे युवाओं को अपनी नई जिम्मेदारी की अहमियत का अहसास होगा। पत्र में उन्होंने जिक्र किया कि उंगली पर लगने वाली अमिट स्याही जीवंत लोकतंत्र का प्रतीक है। मतदाता ही देश का असली भाग्यविधाता है। युवाओं से विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए ‘MY-Bharat’ प्लेटफॉर्म से जुड़ने और ‘Can Do’ स्पिरिट के साथ काम करने का आह्वान किया गया।

पीएम ने लोगो से आग्रह किया कि “लोकतंत्र में मतदान एक विशेषाधिकार है। पहली बार मतदाता बनने वालों का भरपूर स्वागत होना चाहिए, क्योंकि उनके पास देश का भाग्य बदलने की क्षमता है।”

---Advertisement---

Leave a Comment