- एसआर पम्प के पास बड़ा हादसा टला, बाइक सवार को बचाने में पलटा ट्रक
अछनेरा। अछनेरा और गांव रायभा के बीच स्थित एसआर पम्प के पास बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। बाइक को बचाने के प्रयास में धान से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के खम्भे को तोड़ते हुए रोड किनारे जाकर पलट गया। हादसे में बाइक सवार मनोज निवासी खुर्जा, बुलंदशहर बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार करीब 3 बजे मनोज ग्राम कुकथला स्थित बच्चू सिंह की नर्सरी से पौधों के सैंपल लेकर अछनेरा की ओर जा रहा था। ओवरटेक करने के दौरान ट्रक अचानक असंतुलित होकर बाइक की ओर मुड़ गया। चालक ने खुद को संभालते हुए बाइक को बचा लिया, लेकिन ट्रक सड़क किनारे विधुत पोल को तोड़ते हुए जा पलटा। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए जाम खुलवाया। पुलिस ने ट्रैफिक को सुचारु कराया और ट्रक को सड़क से हटवाने की कार्रवाई शुरू कराई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ व ट्रक चालक मौक़े से फरार हो गया।





