कागारौल। कस्बा क्षेत्र के आगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार शाम करीब 6:30 बजे कार और मोटरसाइकिल में भीषण भिड़ंत हो गई। जोरदार टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही कागारौल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए एंबुलेंस से आगरा अस्पताल भिजवाया। घायल के पास कोई पहचान पत्र न मिलने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों के नंबर के आधार पर वाहन स्वामियों से संपर्क साधने की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा हादसे के कारणों की जांच जारी है।





