- खरीद केंद्र प्रभारी को चेताया गड़बड़ी पाई गई तो होगी कड़ी कार्रवाई
फतेहपुर सीकरी। उपजिलाधिकारी शनिवार को बाजरा खरीद केंद्र पर जा पहुंची और करीब 2 घंटे रुककर खरीद केंद्र पर किसानों से बात की। किसानों का आरोप था कि केंद्र प्रभारी दलालों के माध्यम से बाजरा की खरीद कर रहे हैं तो एसडीएम सख्त हो गई। उन्होंने पूरे प्रपत्रों की जांच के बाद खरीद केंद्र प्रभारियों को यदि गड़बड़ी पाई जाने पर कड़ी कार्रवाई के लिए चेताया ।
बनाते चले कि बड़ी संख्या में किसान जिनमे संजय सिंह, मदन मोहन, हुकम सिंह, मोहनलाल, लाल सिंह, मोहन धाकड़, रामकुमार आदि विगत एक पखवाड़े से बाजरे की ट्रॉलियों समेत खरीद केंद्र पर टिके है। आरोप है कि खरीद केंद्र रजिस्ट्रेशन के बाद हमारा नंबर पहले होने के बाद भी दलालों के माध्यम से खरीद केंद्र प्रभारी गंगा सिंह व खरीद केंद्र की महिला अधिकारी बाजरा को खरीद रही है। हमारा बाजरा खरीदा नहीं जा रहा। किसानों ने यह भी बताया कि कुछ बड़े किसान खरीद केदो पर सक्रिय दलालों के माध्यम से केंद्रों पर बाजरा खफा रहे हैं, छोटे व मझौले किसान परेशान है। खबर प्रशासन के बाद एसडीएम किरावली नीलम तिवारी ने करीब 2 घंटे किसानों की बात सुनी और सारे प्रपत्रों को चेक करते हुए खरीद केंद्र प्रभारियों को चेताया के गड़बड़ी पाई गई तो शासन को रिपोर्ट भेज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ने केंद्र प्रभारी से नंबर के आधार पर किसानों का बाजरा खरीदने को कहा
दलालों के माध्यम से बाजरा खरीद की खबर प्रकाशन के बाद भाजपा नेता जितेंद्र फौजदार किसानों के साथ मौके पर पहुंच गए। केंद्र प्रभारी से कहा कि नंबर के आधार पर किसानों के बाजरे की खरीद की जाए। यदि गड़बड़ी कर दलालों के माध्यम से खरीद हुई तो जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार सीएम को अवगत करा आगे की कार्रवाई की जाएगी। वही किसान यूनियन नेता भी मौके पर पहुंच गए।





