Breaking News
जमीनी संघर्ष की भट्टी में तपे सनातन राष्ट्रवाद के सशक्त स्तंभ संजय मिश्रा देशभर में मानसून की पहली बारिश, कई राज्यों में राहत केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति पर राज्यों के साथ बैठक बुलाई राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 12 नए कॉरिडोर की योजना जारी की भारत ने अंतरिक्ष मिशन में नया मील का पत्थर हासिल किया आयुष मंत्रालय ने नई स्वास्थ्य योजना की घोषणा की विशेषज्ञों ने गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचाव के टिप्स दिए सरकारी अस्पतालों में 24x7 आपातकालीन सेवाएं शुरू डायबिटीज रोकथाम पर राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत काशी में गंगा आरती में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु शामिल प्रमुख तीर्थ स्थलों पर सुविधाओं के आधुनिकीकरण की योजना धार्मिक नेताओं ने सामाजिक सद्भाव पर संयुक्त बयान जारी किया जमीनी संघर्ष की भट्टी में तपे सनातन राष्ट्रवाद के सशक्त स्तंभ संजय मिश्रा देशभर में मानसून की पहली बारिश, कई राज्यों में राहत केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति पर राज्यों के साथ बैठक बुलाई राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 12 नए कॉरिडोर की योजना जारी की भारत ने अंतरिक्ष मिशन में नया मील का पत्थर हासिल किया आयुष मंत्रालय ने नई स्वास्थ्य योजना की घोषणा की विशेषज्ञों ने गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचाव के टिप्स दिए सरकारी अस्पतालों में 24x7 आपातकालीन सेवाएं शुरू डायबिटीज रोकथाम पर राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत काशी में गंगा आरती में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु शामिल प्रमुख तीर्थ स्थलों पर सुविधाओं के आधुनिकीकरण की योजना धार्मिक नेताओं ने सामाजिक सद्भाव पर संयुक्त बयान जारी किया

₹1 करोड़ दहेज देकर भी दरिंदगी: बाथरूम में सीक्रेट कैमरे लगाकर ब्लैकमेलिंग

  • आगरा में ड्रग्स का राज खुलने पर नवविवाहिता को पीटा

आगरा। ताजनगरी के न्यू आगरा क्षेत्र से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों, भरोसे और इंसानियत को कटघरे में खड़ा कर दिया है। एक नवविवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना, बेरहमी से मारपीट, गुप्त कैमरों से निगरानी और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की माँ की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, ननद और एक बिचौलिये (रिश्तेदार) सहित पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

न्यू आगरा स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाली पीड़िता की माँ ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी पिछले वर्ष 26 नवंबर को शमशाबाद रोड निवासी नंदित बंसल के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की थी। परिजनों के अनुसार, शादी में करीब ₹1 करोड़ नकद, सोने-चांदी के आभूषण और हीरे के गहने दिए गए थे। लेकिन आरोप है कि शादी के तुरंत बाद ही ससुराल पक्ष का व्यवहार बदल गया। सास मीनू बंसल और ससुर गोविंद बंसल ने विवाहिता पर मायके से ₹21 लाख नकद और एक कार लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसे प्रताड़ित किया गया और उसके सारे गहने व नकदी भी छीन ली गई। हनीमून पर भेजने के नाम पर भी मायके वालों से ₹10 लाख वसूले गए, लेकिन वहां भी पति ने नशे की हालत में उसके साथ जमकर मारपीट की।

ड्रग्स का राज खुलते ही शुरू हुआ 'सीक्रेट कैमरा' का गंदा खेल

मामले ने उस समय और भयावह रूप ले लिया, जब पीड़िता ने अपने पति और हैदराबाद से आई ननद को ड्रग्स लेते हुए देख लिया। इसके साथ ही महिला को पति की कुछ गंभीर बीमारियों से जुड़ी दवाइयां भी मिलीं। आरोप है कि इन राजों का पता चलने के बाद ससुराल पक्ष बौखला गया और पीड़िता को डराने-धमकाने के लिए उसके बेडरूम और बाथरूम में गुप्त (सीक्रेट) कैमरे लगा दिए। बाथरूम की रिकॉर्डिंग के जरिए विवाहिता को लगातार ब्लैकमेल किया जाता रहा, जिसने उसे मानसिक रूप से अंदर तक तोड़ दिया।

बेरहमी से पिटाई के कारण हुआ गर्भपात, समझौते के नाम पर मांगे

₹1 करोड़ पीड़िता की माँ के अनुसार, उनकी बेटी करीब ढाई महीने की गर्भवती थी। फरवरी में ससुराल पक्ष ने उसके साथ इतनी बेरहमी से मारपीट की कि उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे गंभीर अवस्था में ससुराल से लेकर आए और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसका गर्भपात हो गया।

इस घटना के बाद जब परिवार ने शादी कराने वाले बिचौलिये और रिश्तेदार जतिन बंसल से संपर्क किया, तो आरोप है कि उसने मामला सुलझाने और लड़की को दोबारा घर में रखने के बदले ₹1 करोड़ की और मांग रख दी। परिजनों का यह भी आरोप है कि शादी से पहले लड़के की नौकरी, संपत्ति और हैदराबाद में फ्लैट जैसी कई बातें झूठी बताई गई थीं, जिसके दस्तावेज भी फर्जी पाए गए हैं।

डिजिटल और मेडिकल साक्ष्य खंगालने में जुटी पुलिस

न्यू आगरा थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धोखाधड़ी, बिना सहमति गर्भपात कराने, मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब मेडिकल रिपोर्ट, डिजिटल रिकॉर्डिंग, मोबाइल डेटा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को जुटाने में लगी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Share:

Related News