बाह। कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला खटीक टूला में घर के पास खेलते समय एक डेढ़ वर्षीय बच्चा पशुओं के लिए भर पानी के ड्रम में अचानक गिर गया। परिजनों को जानकारी होने पर तत्काल उसे पानी से निकलकर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला खटीक टूला निवासी अखिलेश का डेढ़ वर्षीय पुत्र कान्हा रविवार को घर के पास ही खेल रहा था। खेलते समय पशुओं के लिए भर पानी के ड्रम के पास पहुंच गया। और खेलते खेलते पानी के ड्रम में गिर कर डूब गया। परिजनों को जानकारी होने पर हड़कंप मच गया बच्चे को परिजनों ने पानी के ड्रम से तत्काल निकाल पर सीएचसी केंद्र बाह लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने अस्पताल में उपचार के दौरान बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
पानी के भरे ड्रम में खेलते समय गिरा मासूम बच्चा, डूबने से हुई मौत
By Hariom Singh
Published On: January 18, 2026
---Advertisement---




