---Advertisement---

सीडीओ ने सी०एम०आई०एस पोर्टल पर प्रदर्शित योजनाओं की समीक्षा बैठक

Published On: November 27, 2025
---Advertisement---
  • जो परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं उन्हें सम्बन्धित विभाग को हैंडओवर करने के दिये निर्देश

आगरा। मुख्य विकास अधिकारी ने सी०एम०आई०एस पोर्टल पर प्रदर्शित 1.00 करोड़ रुपये से अधिक लागत के परियोजनाओं की समीक्षा बैठक जनपद की समस्त कार्यदायी संस्थाओं के साथ की है। जिसमे उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं उन्हें नियमानुसार सम्बन्धित विभाग को हैंडओवर कराया जाये।

मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में सी०एम०आई०एस पोर्टल पर प्रदर्शित 1.00 करोड़ रुपये से अधिक लागत के परियोजनाओं की समीक्षा बैठक जनपद की समस्त कार्यदायी संस्थाओं के साथ की है।
इस बैठक में अधिकारियों ने उन्हें अवगत कराया कि आगरा जनपद में सी०एम०आई०एस के अंतर्गत 308 परियोजनाएं संचालित हैं। जिसमें से 206 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। इसके अलावा 102 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। शेष परियोजनाओं मे से 81 परियोजनाओं में कार्य समय सीमा के अन्तर्गत किया जा रहा है। इसके साथ ही शेष 21 परियोजनाएं समय सीमा से विलम्बित चल रही है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने विलम्बित चल रही परियोजनाओं के सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि एक सप्ताह मे सम्बन्धित विभाग समन्वय स्थापित करते हुए पूर्णता की तिथि को संशोधित कराया जाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही जो परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं उन्हें नियमानुसार सम्बन्धित विभाग को हस्तगत कराने के निर्देश बैठक में दिए गये।

---Advertisement---

Leave a Comment