आगरा। सीएम योगी सोमवार शाम को आगरा पहुंचे। खेरिया हवाई अड्डे पर जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। वह मंडल के सभी जिलों के भाजपा के जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
मंडलीय समीक्षा और भाजपा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार शाम करीब चार बजे आगरा पहुंचे। खेरिया हवाई अड्डे पर
भाजपा के सांसद, विधायक, अध्यक्ष व अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने सीएम योगी का स्वागत किया।
आयुक्त सभागार में सीएम योगी एसआईआर व अन्य मामलों पर आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक करेंगे। करीब दो घंटे चलने वाली इस बैठक के दौरान सीएम विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की धीमी गति की समीक्षा करेंगे और मतदाता बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को तेज़ गति से काम करने हेतु प्रेरित करेंगे।
आगरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, SIR समीक्षा बैठक में व्यस्त; भाजपा कार्यकर्ताओं का करेंगे मार्गदर्शन
Published On: December 8, 2025
---Advertisement---




