बाह। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशन में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत पुलिस कमिश्नरेट आगरा द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय के नेतृत्व में थाना चित्राहाट क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जरूरी जानकारी प्रदान की। टीम द्वारा महिलाओं को 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1930 साइबर धोखाधड़ी हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 एंबुलेंस सेवा सहित अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही महिला हेल्प डेस्क की भूमिका और उपयोगिता के बारे में भी जागरूक किया गया।
इसके अतिरिक्त शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, विधवा पेंशन योजना और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का विवरण भी उपस्थित महिलाओं को समझाया गया, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। पुलिस टीम ने महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा तथा किसी भी घटना की तुरंत रिपोर्ट करने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं और कार्यक्रम की सराहना की।
चित्राहाट पुलिस ने महिलाओं को जागरूक कर बताए जरूरी हेल्पलाइन नंबर
Published On: November 30, 2025
---Advertisement---




