Breaking News
जमीनी संघर्ष की भट्टी में तपे सनातन राष्ट्रवाद के सशक्त स्तंभ संजय मिश्रा देशभर में मानसून की पहली बारिश, कई राज्यों में राहत केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति पर राज्यों के साथ बैठक बुलाई राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 12 नए कॉरिडोर की योजना जारी की भारत ने अंतरिक्ष मिशन में नया मील का पत्थर हासिल किया आयुष मंत्रालय ने नई स्वास्थ्य योजना की घोषणा की विशेषज्ञों ने गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचाव के टिप्स दिए सरकारी अस्पतालों में 24x7 आपातकालीन सेवाएं शुरू डायबिटीज रोकथाम पर राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत काशी में गंगा आरती में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु शामिल प्रमुख तीर्थ स्थलों पर सुविधाओं के आधुनिकीकरण की योजना धार्मिक नेताओं ने सामाजिक सद्भाव पर संयुक्त बयान जारी किया जमीनी संघर्ष की भट्टी में तपे सनातन राष्ट्रवाद के सशक्त स्तंभ संजय मिश्रा देशभर में मानसून की पहली बारिश, कई राज्यों में राहत केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति पर राज्यों के साथ बैठक बुलाई राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 12 नए कॉरिडोर की योजना जारी की भारत ने अंतरिक्ष मिशन में नया मील का पत्थर हासिल किया आयुष मंत्रालय ने नई स्वास्थ्य योजना की घोषणा की विशेषज्ञों ने गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचाव के टिप्स दिए सरकारी अस्पतालों में 24x7 आपातकालीन सेवाएं शुरू डायबिटीज रोकथाम पर राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत काशी में गंगा आरती में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु शामिल प्रमुख तीर्थ स्थलों पर सुविधाओं के आधुनिकीकरण की योजना धार्मिक नेताओं ने सामाजिक सद्भाव पर संयुक्त बयान जारी किया

ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में लगीं ठंडे पानी की प्याऊ

खेरागढ़। भीषण गर्मी और तेज धूप से आमजन को राहत दिलाने के उद्देश्य से विकास खंड खेरागढ़ के विभिन्न गांवों एवं बाजारों में पंचायती विभाग द्वारा शीतल पानी की प्याऊ लगाई गई हैं। इस पहल से राहगीरों, ग्रामीणों और बाजार आने-जाने वाले लोगों को ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल आसानी से उपलब्ध हो रहा है।

बीडीओ सुष्मिता यादव ने बताया कि जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे गर्मी से बचाव अभियान के तहत ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों में यह व्यवस्था की गई है। इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत चीत, कागारौल, खानपुर, अयेला, नगला दूल्हे खां तथा खेरागढ़ कस्बा सहित कई प्रमुख स्थानों पर प्याऊ स्थापित की जा चुकी हैं। इन प्याऊ पर राहगीर रुककर ठंडा पानी पी रहे हैं, जिससे तपती गर्मी में लोगों को काफी राहत मिल रही है।

उन्होंने आगे बताया कि प्रशासन की योजना क्षेत्र के अन्य गांवों में भी जल्द से जल्द प्याऊ प्रारंभ करने की है, ताकि पेयजल व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके और किसी भी ग्रामीण या राहगीर को पानी के लिए परेशान न होना पड़े। प्याऊ स्थापना और व्यवस्थाओं के निरीक्षण के दौरान एडीओ पंचायत दीवान सिंह भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Share:

Related News