---Advertisement---

एत्मादपुर में इंदिरा गांधी कंप्यूटर साक्षरता मिशन सवाई पर बाल दिवस पर हुई प्रतियोगिता

Published On: November 15, 2025
---Advertisement---

एत्मादपुर। जवाहरलाल नेहरू भारत के पूर्व प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के उपलक्ष में पूरे भारत में बाल दिवस मनाया जाता है क्योंकि उन्हें बच्चों से बहुत प्रेम था। इंदिरा गांधी कंप्यूटर साक्षरता मिशन सवाई पर केंद्र के डायरेक्टर गौरव पालीवाल द्वारा इंदिरा गांधी कंप्यूटर साक्षरता मिशन के 181 बच्चों की प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें टॉप 10 बच्चों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रहे सिस्टम सुधार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर, पत्रकार बंटी यादव नें मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

केंद्र के संचालक गौरव पालीवाल द्वारा बताया गया कौशल विकास योजना एक नया चैप्टर आज से चालू होगा। जिसका 1 महीने का चार्ज 199 रुपए में सभी छात्र-छात्राएं कंप्यूटर से संबंधित कोर्स कर सकते हैं। किसान नेता अंशुमन ठाकुर में सभी छात्र-छात्राओं को जागरूक किया और शिक्षा के प्रति लगाव के साथ तैयारी करने के लिए उत्साहित किया। सभी छात्र-छात्राओं में मुख्य अतिथियों का हार्दिक धन्यवाद प्रेषित किया।

---Advertisement---

Leave a Comment