बाह (आगरा)।थाना कोतवाली बाह क्षेत्र में एक अधिवक्ता के साथ लेखपाल द्वारा अभद्र व्यवहार और मारपीट का आरोप सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित अधिवक्ता ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बाह को तहरीर देकर दोषी लेखपाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।प्राप्त तहरीर के अनुसार, दिनांक 20 जनवरी 2026 को अपराह्न करीब 12:45 बजे अधिवक्ता अपने पक्षकार के कार्य से आरआईओ कार्यालय बाह में राजस्व निरीक्षक कार्यालय के पास पहुंचे थे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद उदयपुर खालसा क्षेत्र पर तैनात लेखपाल जितेन्द्र शर्मा ने बिना किसी कारण अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार किया और कथित रूप से गला पकड़ लिया, और खींचतान करते हुए पक्का मुखी की जिससे अधिवक्ता का स्वेटर फट गया।
तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि लेखपाल ने अधिवक्ता को धमकी देते हुए कहा कि वह कई अधिवक्ताओं को “सीधा” कर चुका है और उसे भी करने की बात कही। घटना के दौरान मौके पर मौजूद अन्य अधिवक्ताओं और काश्तकारों ने बीच-बचाव कर पीड़ित को बचाया। आरोप है कि इसके बाद भी लेखपाल द्वारा झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी गई।पीड़ित अधिवक्ता का कहना है कि पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है, जिनका निरीक्षण करने पर सच्चाई सामने आ सकती है। घटना को मौके पर मौजूद कई काश्तकारों और अधिवक्ताओं ने देखा और सुना बताया गया है।इस मामले में अधिवक्ता ने कोतवाली बाह पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर दोषी लेखपाल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।
तहसील परिसर में अधिवक्ता से अभद्रता का आरोप, लेखपाल के खिलाफ तहरीर
By Hariom Singh
Published On: January 20, 2026
---Advertisement---




