बरौली अहीर। आगरा ग्वालियर रोड़ बरौली अहीर के गांव ककुआ के एक मैरिज होम में एसआईआर प्रक्रिया शुरू किये जाने को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को बैठक की। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम व कांग्रेस आगरा जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार ने बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में चंद्रमोहन पाराशर, सतेंद्र दुबे, जगदीश लवानियां, अमित सिंह आदि सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में कांग्रेस बृज क्षेत्र प्रभारी, कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी, लोकसभा प्रत्याशी, 18 जिलों के जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता भी बैठक में उपस्थित हुए ।
बिहार चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में हलचल मची हुई है। इसी पर मंथन के लिए कांग्रेस ने आज बैठक बुलाई। बैठक में 12 राज्यों में चल रही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया की समीक्षा की गयी। कांग्रेस ने बिहार चुनाव में हुई कथित वोट चोरी को SIR से सीधे जोड़ा। पार्टी ने चुनाव आयोग पर SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी को लोकतंत्र पर हमला करार दिया गया।
बैठक में कहा गया कि बिहार में नीतीश सरकार जनादेश के बल पर सत्ता में नहीं आयी। तंज कसा गया कि राजग ज्ञानेश के जनादेश के बल पर बिहार का सत्ता में आया। ज्ञानेश (मुख्य चुनाव आयुक्त) गुप्ता ने पहले ही तय कर लिया था कि बिहार में किसकी सरकार बनेगी। बिहार में लोकतांत्रिक जनादेश नहीं आया है। अगर लोकतांत्रिक जनादेश होता, तो बिहार में राजग का पूरी तरह से सफाया हो जाता।
राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, जिलाध्यक्ष आगरा रामनाथ सिकरवार, सतेन्द्र दुबे, जगदीश लवानियां, अमित सिंह, हेमंत चाहर, देवेंद्र जाट, अल्वेंद्र तोमर, चंद्रमोहन पराशर, अनिल चौधरी, मुकेश धनगर आदि के साथ अन्य मौजूद रहे।





