---Advertisement---

चौकी इंचार्ज के स्थानांतरण पर क्षेत्रीय जनता में निराशा।

Published On: February 1, 2026
---Advertisement---

आगरा। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुरा चौकी इंचार्ज प्रविंद्र सिंह के संभावित तबादले की खबर सामने आते ही क्षेत्रीय जनता में गहरा दुख और निराशा देखी गई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि चौकी इंचार्ज प्रविंद्र सिंह एक साफ-सुथरी छवि के पुलिस अधिकारी हैं, जिनकी कार्यशैली सराहनीय रही है

स्थानीय लोगों के अनुसार प्रविंद्र सिंह अपने मधुर व्यवहार, अनुशासन और निष्पक्ष कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, गलत कार्यों पर सख्ती से रोक लगाने और जनता के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है। यही कारण है कि क्षेत्रवासियों को उनकी अभी और आवश्यकता महसूस हो रही है।

जनता ने पुलिस आयुक्त महोदय से विनम्र निवेदन करते हुए कहा कि चौकी इंचार्ज प्रविंद्र सिंह को कुछ समय के लिए और इसी क्षेत्र में तैनात रखा जाए, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और शांति बनी रह सके।
इस मांग में प्रमुख रूप से कादिर खान, संदीप कुमार, लक्ष्मण सिंह, राजू, आमिर बेग, नितिन, सौरव, नेमीचंद, संतोष, गौरव, धीरज सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल रहे।

---Advertisement---

Leave a Comment