---Advertisement---

ग्राम विकास अधिकारी का जिलाध्यक्ष नियुक्त

Published On: November 24, 2025
---Advertisement---

अछनेरा। रविवार को यूथ हॉस्टल आगरा में ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें जनपद आगरा शाखा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिसमें यूनियन के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए सर्वसम्मति से निर्विरोध जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह चाहर को नियुक्त किया गया। वही प्रान्तीय प्रतिनिधि ऋषिकुमार, महामंत्री हर्ष वर्धन प्रशांत को निर्वाचित किया गया। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी दीपक सोलंकी, तेजपाल सिंह, यतेंद्र यादव, सुरेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

---Advertisement---

Leave a Comment