---Advertisement---

डीएम ने स्मार्ट सिटी ऑफिस में बनाए गए फीडिंग सेंटर का किया निरीक्षण

Published On: November 28, 2025
---Advertisement---

आगरा। आज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और पारदर्शी बनाने के लिए जनपद में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR)-2026 के अंतर्गत मतदाता गणना पत्रों के डिजिटाइजेशन हेतु नगर निगम स्थित स्मार्ट सिटी ऑफिस में बनाए गए गणना पत्र फीडिंग सेंटर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी ऑफिस में बने गणना पत्र डिजिटाइजेशन सेंटर में उपस्थिति बीएलओ, सुपरवाइजर को प्रेरित किया तथा कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गौरतलब है कि जनपद की शहरी क्षेत्र में स्थित 87-आगरा कैंट विधानसभा, 88- आगरा साउथ व 89- आगरा नॉर्थ विधानसभाओं में एसआईआर के तहत गणना पत्र वितरण, संकलन तथा डिजिटाइजेशन के कार्य की धीमी प्रगति को देखते हुए डिजिटाइजेशन कार्यों में तेजी लाने हेतु स्मार्ट सिटी ऑफिस में गणना पत्र डिजिटाइजेशन सेंटर बनाया गया है। जहां 40 से अधिक ऑपरेटर, संबंधित विधानसभाओं के बीएलओ, सुपरवाइजर के साथ गणना पत्र डिजिटाइजेशन का कार्य कर रहे हैं।

जिलाधिकारी ने विधानसभावार गणना पत्र संकलन तथा उनके डिजिटाइज़ की जानकारी ली तथा शिफ्टवार ड्यूटी लगा कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि ऐसे बीएलओ जिनके द्वारा गणना फॉर्म का संकलन तो किया गया है। लेकिन उन्हें डिजिटाइज़ नहीं कर पा रहे थे या उन्हें डिजिटाइजेशन में कठिनाई आ रही थी उनको चिह्नित कर उन्हें सहयोग किया जा रहा है तथा उन सभी बीएलओ के फार्म यहां डिजिटाइज़ किए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि बीएलओ द्वारा फॉर्म वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन प्रक्रिया की जा रही है। गणना प्रपत्र भरने में प्रत्येक विवरण को ध्यानपूर्वक भरा जाए। फॉर्म की फीडिंग और डिजिटाइजेशन कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो। उन्होंने कहा कि SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता और शुद्धता अत्यंत आवश्यक है। सभी बीएलओ, सुपरवाइजर अपने कार्य को समय से पूरा करें। कोई पात्र मतदाता छूटने न पाए।

---Advertisement---

Leave a Comment