---Advertisement---

सड़क पर एक के बाद एक फिसलीं दर्जन बाइकें, संभलने का नहीं मिला मौका, Video वायरल

Published On: January 24, 2026
---Advertisement---

अमरोहा। थाना बछरायूं क्षेत्र में ब्लू बर्ड्स स्कूल के सामने शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। सड़क पर फैली गन्ने की ‘मैली’ (गन्ने का अवशेष) बारिश के कारण स्केटिंग रिंग बन गई, जिससे महज 2 मिनट के भीतर 10 से अधिक बाइक सवार फिसलकर गिर पड़े। इस हादसे में करीब 20 लोग घायल हुए हैं।

लापरवाही का नतीजा:
स्थानीय लोगों के अनुसार, वेव शुगर मिल से ट्रैक्टरों में भरकर ले जाई जा रही मैली सड़क पर गिर गई थी। सुबह हुई बूंदाबांदी ने इसे और भी खतरनाक बना दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बाइक सवारों को अनियंत्रित होकर गिरते और घिसटते देखा जा सकता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से चीनी मिलों की इस लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

---Advertisement---

Leave a Comment