---Advertisement---

चार्जिंग के बाद ई-बाइक में विस्फोट, भीषण आग से घर का सारा सामान राख

Published On: January 28, 2026
---Advertisement---

खंदौली। खंदौली की ग्राम पंचायत सेमरा में चार्जिंग के बाद एक ई-बाइक में अचानक विस्फोट हो गया, जिससे भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर घर में रखा नकदी, जरूरी कागजात, कपड़े, टीवी, फ्रिज सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि समय रहते परिवार के सभी सदस्य बाहर निकल आए और कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार ई-बाइक मालिक चरण सिंह परमार व हरिमोहन सिंह परमार ने बताया कि छह माह पूर्व खरीदी गई ई-बाइक को रात में चार्ज किया गया था। सुबह ड्यूटी पर जाने से पहले बाइक स्टार्ट करते ही तेज धमाके के साथ आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पीड़ित परिवार के अनुसार घटना में करीब एक से सवा लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। खंदौली थाना अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बैटरी अथवा शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है, जांच पूरी होने के बाद कारण स्पष्ट होंगे।

---Advertisement---

Leave a Comment