---Advertisement---

“आनंद कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों का आर.बी.एस. बिचपुरी में शैक्षिक दौरा”

Published On: November 19, 2025
---Advertisement---

आगरा। बी.ए. कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, आनंद कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों ने हाल ही में राजा बलवंत सिंह कॉलेज, बिछपुरी, आगरा का शैक्षिक दौरा किया। इस यात्रा का उद्देश्य उन्नत कृषि शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय सुविधाओं और फील्ड-आधारित प्रशिक्षण प्रणाली को नजदीक से समझना था।

दौरे के दौरान छात्रों को क्षेत्रीय परीक्षण, ग्रामीण कृषि शिक्षा, स्मार्ट क्लासरूम, हरित परिसर और कॉलेज द्वारा विकसित नवाचारपूर्ण कृषि मॉडल की विस्तृत जानकारी डॉ. राजवीर सिंह और डॉ. बृजेश चतुर्वेदी ने प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि तकनीक, शोध-उन्मुख शिक्षण तथा कृषि क्षेत्र में उपलब्ध कैरियर अवसरों के बारे में भी मार्गदर्शन दिया।

आनंद कृषि विश्वविद्यालय से आए प्राध्यापक—डॉ. आर.के. थुमर, डॉ. केयूर, डॉ. मयूर, डॉ. ख्याति, डॉ. अमित और डॉ. अर्ना—पूरे भ्रमण के दौरान छात्रों के साथ रहे और शैक्षणिक चर्चाओं व प्रश्नोत्तर सत्रों में सक्रिय रूप से सहभागी रहे।

यह शैक्षिक दौरा छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हुआ, जिससे उन्हें आधुनिक कृषि पद्धतियों, अनुसंधान तकनीकों और व्यावहारिक फील्ड अनुभव का व्यापक ज्ञान प्राप्त हुआ। यह सहयोग दोनों संस्थानों के बीच शैक्षिक समन्वय और ज्ञान-विनिमय को और सुदृढ़ करता है।

---Advertisement---

Leave a Comment