---Advertisement---

कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क की पटरी पर लगी दुकानों पर चला अतिक्रमण अभियान

Published On: January 31, 2026
---Advertisement---

आगरा। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुरा कैंट चौकी प्रभारी प्रविंद्र सिंह, उपनिरीक्षक अभय प्रताप सिंह एवं कांस्टेबल शिवम सिंह सहित पुलिस बल ने कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क की पटरी पर अवैध रूप से लगी दुकानों के खिलाफ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।अभियान के दौरान रोड की पटरी पर लगी दुकानों को हटवाकर किनारे कराया गया, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और जाम की समस्या से निजात मिल सके। पुलिस ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में सड़क की पटरी पर दुकान न लगाएं। साथ ही मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उन्हें सड़क से दूर सुरक्षित स्थान पर दुकान लगाने की सलाह दी गई, ताकि उनकी जीविका भी प्रभावित न हो।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई आम जनता की सुविधा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से की गई है।

---Advertisement---

Leave a Comment