बाह। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में सोमवार को एस.एन. मेडिकल कॉलेज आगरा के नेत्र रोग विभाग की टीम के सहयोग से नेत्र कैंप आयोजित किया गया। कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने आंखों से संबंधित रोगों की जांच की और लगभग 120 मरीजों का परीक्षण किया। जांच के दौरान मोतियाबिंद से ग्रसित मरीजों को चिन्हित किया गया है। इन सभी का निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा में कराया जाएगा। डॉक्टरों ने मरीजों को आवश्यक उपचार, दवाईयां और आगे की प्रक्रिया की जानकारी भी दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा के निर्देश पर स्वास्थ्य कर्मियों, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं, आरबीएसके टीम और ऑप्टोमेट्रिस्ट ने गांवों में प्रचार-प्रसार कर लोगों को कैंप में पहुंचने के लिए जागरूक किया, जिसका असर कैंप में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों पर साफ दिखा। स्वास्थ्य केंद्र प्रशासन ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आगे भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे।
---Advertisement---
---Advertisement---
Related Post
आगरा
ब्रज क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण में 602 कार्यकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण
By Hariom Singh
|
March 1, 2026





