---Advertisement---

फतेहपुर सीकरी में भ्रमण के दौरान गुजरात की महिला पर्यटक घायल

Published On: October 26, 2025
---Advertisement---
  • भारतीय पुरातत्व विभाग ने की त्वरित सहायता, महिला की स्थिति स्थिर

फतेहपुर सीकरी। फतेहपुर सीकरी की ऐतिहासिक इमारतों का भ्रमण करने आई गुजरात की महिला पर्यटक अंजुमन, पत्नी हसन, अनूप तालाब के समीप अचानक असंतुलित होकर गिर गईं, जिससे वह घायल हो गईं। सूचना मिलते ही भारतीय पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें फतेहपुर सीकरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, अंजुमन सूरत से एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आगरा आई थीं और इसके बाद फतेहपुर सीकरी के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करने पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि वह एक आईएएस अधिकारी के परिवार से संबंधित हैं।

भारतीय पुरातत्व विभाग के सर्किल ऑफिसर दिलीप सिंह ने बताया कि महिला के गिरने की सूचना मिलते ही विभागीय कर्मचारियों ने तुरंत सहायता प्रदान की। स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। विभाग ने घटना की पूरी जानकारी प्रशासन को उपलब्ध करा दी है।

---Advertisement---

Leave a Comment