आगरा। शनिवार रात 10 बजे थाना शमशाबाद के ग्राम नगला जमुनीभान धीमश्री के पोखर में गाय गिर गयी, जिसको गांव के लोग ट्रैक्टर के द्वारा बाहर निकालने में लगे तभी अचानक ट्रैक्टर के पलट जाने से युवक की मौत हो गयी।
ग्राम नगला जमुनीभान धीमश्री के पोखर में एक गाय के गिरने के बाद गांव के लोगो ने ट्रैक्टर द्वारा बाहर निकाला जा रहा था, गाय निकालते समय ट्रैक्टर अचानक तालाब में पलट गया, जिसके कारण ट्रैक्टर चालक रामू उर्फ रविकांत गोपाल सिंह निवासी नगला जमुनी भान थाना शमशाबाद आगरा उम्र करीब 38 वर्ष थी। जो ट्रैक्टर के साथ पोखर में गिर गया था। गांव के लोगों ने तत्काल उसको बाहर निकाला और परिजनों द्वारा GR हॉस्पिटल आगरा भेजा गया है।
सूचना मिलने पर पुलिस प्रशाशन मौके पर पहुंचे। पोखर से ट्रैक्टर को शकुशल बाहर निकला। चौकी इंचार्ज वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गाय को बचाने के चक्कर में युवक की मृत्यु हुई है और थोड़ी देर बाद गाय की भी मृत्यु हो गयी। डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।





