गंगा दशहरा पर फिरोजाबाद में दुखद हादसा: यमुना में नहाने गया 16 वर्षीय किशोर डूबा, शव बरामद

फिरोजाबाद में गंगा दशहरा के दिन एक हृदय विदारक घटना सामने आई। नगला गोकुल निवासी 16 वर्षीय रंजीत यादव की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। रंजीत अपने दोस्तों के साथ नयाबांस के पास यमुना में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की और करीब ढाई घंटे की मेहनत के बाद रंजीत का शव यमुना नदी से बरामद किया गया। परिजनों के अनुसार, रंजीत गंगा दशहरा के पवित्र अवसर पर स्नान के लिए गया था। शव मिलने के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच कुछ तनाव भी देखा गया।

Leave a Comment