Breaking News
जमीनी संघर्ष की भट्टी में तपे सनातन राष्ट्रवाद के सशक्त स्तंभ संजय मिश्रा देशभर में मानसून की पहली बारिश, कई राज्यों में राहत केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति पर राज्यों के साथ बैठक बुलाई राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 12 नए कॉरिडोर की योजना जारी की भारत ने अंतरिक्ष मिशन में नया मील का पत्थर हासिल किया आयुष मंत्रालय ने नई स्वास्थ्य योजना की घोषणा की विशेषज्ञों ने गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचाव के टिप्स दिए सरकारी अस्पतालों में 24x7 आपातकालीन सेवाएं शुरू डायबिटीज रोकथाम पर राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत काशी में गंगा आरती में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु शामिल प्रमुख तीर्थ स्थलों पर सुविधाओं के आधुनिकीकरण की योजना धार्मिक नेताओं ने सामाजिक सद्भाव पर संयुक्त बयान जारी किया जमीनी संघर्ष की भट्टी में तपे सनातन राष्ट्रवाद के सशक्त स्तंभ संजय मिश्रा देशभर में मानसून की पहली बारिश, कई राज्यों में राहत केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति पर राज्यों के साथ बैठक बुलाई राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 12 नए कॉरिडोर की योजना जारी की भारत ने अंतरिक्ष मिशन में नया मील का पत्थर हासिल किया आयुष मंत्रालय ने नई स्वास्थ्य योजना की घोषणा की विशेषज्ञों ने गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचाव के टिप्स दिए सरकारी अस्पतालों में 24x7 आपातकालीन सेवाएं शुरू डायबिटीज रोकथाम पर राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत काशी में गंगा आरती में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु शामिल प्रमुख तीर्थ स्थलों पर सुविधाओं के आधुनिकीकरण की योजना धार्मिक नेताओं ने सामाजिक सद्भाव पर संयुक्त बयान जारी किया

गरा बनेगा देश का प्रमुख MSME मॉडल; जुटे दिग्गज उद्यमी

  • 'लघु उद्योग भारती' के 33वें स्थापना दिवस पर बोले पर्यटन मंत्री— उद्यम व कौशल ही आगरा की असली पहचान

आगरा। लघु उद्योग भारती आगरा द्वारा आयोजित 33वें स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन अतिथि वन, आगरा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य थीम "विरासत से विकास तक आगरा के लघु उद्योगों का स्वर्णिम सफर" रही, जिसके तहत आगरा के पारंपरिक एवं आधुनिक लघु उद्योगों की उपलब्धियों, चुनौतियों, संभावनाओं और आत्मनिर्भर भारत में उनकी भूमिका पर विस्तृत परिचर्चा और मंथन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुसूदन दादू और उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष व राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री राकेश गर्ग द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भगवान विश्वकर्मा तथा भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ हुआ। इसके बाद संगठन की 33 वर्षों की गौरवगाथा और राष्ट्र निर्माण में एमएसएमई (MSME) की भूमिका पर एक विशेष प्रस्तुति दी गई।

अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन चुका है एमएसएमई सेक्टर

अपने स्वागत भाषण में जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि लघु उद्योग भारती पिछले 33 वर्षों से राष्ट्रहित और उद्योगहित के भाव के साथ देश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को संगठित करने का कार्य कर रही है। आज एमएसएमई भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन चुका है। उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 1993-94 में आर्थिक उदारीकरण के दौर में जब छोटे उद्योग संघर्ष कर रहे थे, तब इस संगठन की स्थापना हुई थी। आज यह देश के 27 राज्यों में सक्रिय होकर 70 हजार से अधिक उद्यमियों की प्रभावी आवाज बन चुका है। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में पहली बार लघु उद्योग मंत्रालय को सशक्त स्वरूप प्रदान किया गया था।

परंपरागत उद्योगों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना जरूरी

मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार एमएसएमई एवं स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आगरा की विरासत केवल स्मारकों में नहीं, बल्कि यहाँ के उद्यम, कौशल और उद्योगों की जीवंत परंपरा में बसती है। जिलाध्यक्ष द्वारा उठाए गए टीटीजेड (TTZ) की बाध्यताओं और उद्योगों के समक्ष आने वाली चुनौतियों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इसके समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं और शीघ्र ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुसूदन दादू ने एमएसएमई को भारत की आर्थिक शक्ति बताते हुए युवाओं को उद्यमिता से जुड़ने का आह्वान किया। उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने कहा कि देश का औद्योगिक विकास बिना एमएसएमई सेक्टर के संभव नहीं है।

आगरा के प्रमुख उद्योगों के भविष्य पर हुई चर्चा

समारोह के दौरान आयोजित विशेष परिचर्चा में आगरा के प्रमुख उद्योगों जैसे- जूता एवं लेदर, पेठा, मार्बल एवं स्टोन हैंडीक्राफ्ट, फाउंड्री एवं इंजीनियरिंग, जरी-जरदोजी, गारमेंट और फूड प्रोसेसिंग क्षेत्रों के इतिहास, वर्तमान चुनौतियों तथा भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने इस बात पर विशेष बल दिया कि यदि परंपरागत उद्योगों को आधुनिक तकनीक, बेहतर नीति, निर्यात प्रोत्साहन एवं नवाचार (इनोवेशन) से जोड़ा जाए, तो आगरा देश के सबसे बड़े एमएसएमई मॉडल के रूप में स्थापित हो सकता है।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल द्वारा प्रभावी शैली में किया गया। इस अवसर पर ब्रज प्रांत अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, प्रदेश सचिव गौरव मित्तल, ब्रज प्रांत महासचिव अमलेन्द्र तथा राष्ट्रीय सचिव दीपक अग्रवाल की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही।

कार्यक्रम प्रभारी सीए आलोक अग्रवाल, संयोजक सीए नितेश गुप्ता, महासचिव राजीव बंसल और कोषाध्यक्ष संजीव जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में संजीव अग्रवाल, ऋषि नंद, नवदीप अग्रवाल, अरविंद शुक्ला, सीए निखिल गुप्ता, शैलेश अग्रवाल सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Share:

Related News