---Advertisement---

गढ़ी हुसैनी रोड से खजान सिंह मंदिर तक बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क

Published On: January 17, 2026
---Advertisement---

आगरा। नगर निगम द्वारा कक्ष संख्या 66 स्थित गढ़ी हुसैनी रोड से खजान सिंह मंदिर तक लंबे समय से कच्चे पड़े मार्ग का कायाकल्प किया जाएगा। यहां इंटरलॉकिंग सड़क और दोनों ओर पक्की नालियों का निर्माण कराया जाएगा। क्षेत्रीय पार्षद अरविंद मथुरिया द्वारा समस्या को नगर आयुक्त के समक्ष रखने पर प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई। पार्षद ने बताया कि सड़क कच्ची होने के कारण भोलेनाथ मंदिर और खजान सिंह मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी होती थी। आसपास के घरों का पानी सड़क पर बहने से गंदगी और कीचड़ बना रहता था। बरसात में हालात और खराब हो जाते थे। निर्माण के बाद स्थानीय निवासियों के साथ-साथ रोजाना आने-जाने वाले हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। यह मार्ग प्रकाश नगर गढ़ी चांदनी के मुख्य मार्ग से जुड़ा है। क्षेत्रीय अभियंता ललित अग्रवाल ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

---Advertisement---

Leave a Comment