Breaking News
जमीनी संघर्ष की भट्टी में तपे सनातन राष्ट्रवाद के सशक्त स्तंभ संजय मिश्रा देशभर में मानसून की पहली बारिश, कई राज्यों में राहत केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति पर राज्यों के साथ बैठक बुलाई राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 12 नए कॉरिडोर की योजना जारी की भारत ने अंतरिक्ष मिशन में नया मील का पत्थर हासिल किया आयुष मंत्रालय ने नई स्वास्थ्य योजना की घोषणा की विशेषज्ञों ने गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचाव के टिप्स दिए सरकारी अस्पतालों में 24x7 आपातकालीन सेवाएं शुरू डायबिटीज रोकथाम पर राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत काशी में गंगा आरती में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु शामिल प्रमुख तीर्थ स्थलों पर सुविधाओं के आधुनिकीकरण की योजना धार्मिक नेताओं ने सामाजिक सद्भाव पर संयुक्त बयान जारी किया जमीनी संघर्ष की भट्टी में तपे सनातन राष्ट्रवाद के सशक्त स्तंभ संजय मिश्रा देशभर में मानसून की पहली बारिश, कई राज्यों में राहत केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति पर राज्यों के साथ बैठक बुलाई राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 12 नए कॉरिडोर की योजना जारी की भारत ने अंतरिक्ष मिशन में नया मील का पत्थर हासिल किया आयुष मंत्रालय ने नई स्वास्थ्य योजना की घोषणा की विशेषज्ञों ने गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचाव के टिप्स दिए सरकारी अस्पतालों में 24x7 आपातकालीन सेवाएं शुरू डायबिटीज रोकथाम पर राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत काशी में गंगा आरती में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु शामिल प्रमुख तीर्थ स्थलों पर सुविधाओं के आधुनिकीकरण की योजना धार्मिक नेताओं ने सामाजिक सद्भाव पर संयुक्त बयान जारी किया

शिक्षा की अलख और संस्कारों का गुरुकुल—रोहित जादौन

सक्सेस स्टोरी

संस्कारों का गुरुकुल और छह साल का रिकॉर्ड: जानिए शिक्षाविद रोहित जादौन के विजन की कहानी

  • बिना कोचिंग जो रच रहे हैं इतिहास: शमशाबाद के बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का मंच देने वाले रोहित जादौन
  • समाजसेवा की धुन और शिक्षा का संकल्प: वॉयस ऑफ कॉप्स के चेयरमैन रोहित जादौन का बेमिसाल सफर

कहते हैं कि हालात इंसान को नहीं इंसान हालात को बदलता है इसी कहावत को सच कर दिखाया है, आगरा के रोहित जादौन ने। सीमित संसाधनों से शुरू हुआ उनका सफर आज हजारों युवाओं के लिए मिसाल बन चुका है। शिक्षा और समाज सेवा को अपना मुख्य हथियार बनाकर रोहित जादौन ने न सिर्फ खुद की पहचान बनाई बल्कि पूरे क्षेत्र में बदलाव की नई इबारत लिख दी है।

संघर्ष से सफलता का सफर
रोहित जादौन का जीवन संघर्ष संकल्प और सफलता की त्रिवेणी है उन्होंने साबित किया कि मजबूत इरादों के आगे संसाधनों की कमी कभी आड़ नहीं आती। आज वे एडुवेंचर गुरुकुल प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर और चेयरमैन हैं। जहां आधुनिक शिक्षा को भारतीय संस्कारों और अनुशासन से जोड़ा जा रहा है। शमशाबाद आगरा में गुरुकुल एजुकेशनल हब की स्थापना रोहित जादौन का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। ग्रामीण और शहरी बच्चों के बीच शिक्षा की खाई को पाटने के लिए उन्होंने यह संस्थान शुरू किया। आज गुरुकुल सिर्फ स्कूल नहीं बल्कि अनुशासन संस्कार और शानदार रिजल्ट का पर्याय बन चुका है।

बिना कोचिंग लगातार छह साल से ब्लॉक टॉपर
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में वे लगातार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए काम कर रहे हैं। वर्ष 2026 की सीबीएसई परीक्षा में गुरुकुल के बच्चों ने दसवीं और बारहवीं दोनों में 95 प्रतिशत अंकों के साथ ब्लॉक टॉप कर इतिहास रचा है। सबसे खास बात यह है कि बिना किसी एक्स्ट्रा कोचिंग के लगातार छह साल से ब्लॉक टॉपर इसी गुरुकुल से ही आ रहा है। यह सफलता रोहित जादौन के विजन और उनकी टीम की कड़ी मेहनत का जीवंत नतीजा है।

समाज सेवा और राष्ट्रभक्ति का जज्बा
शिक्षा के साथ रोहित जादौन सामाजिक सरोकारों में भी बराबर सक्रिय हैं। वॉयस ऑफ कॉप्स आगरा के चेयरमैन के रूप में वे पुलिस और जनता के बीच की दूरी को मिटाने का काम कर रहे हैं। सकारात्मक संवाद और सहयोग से समाज में विश्वास का माहौल बना रहे हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से विद्यार्थी प्रमुख के तौर पर जुडक़र वे युवाओं में राष्ट्रभक्ति संस्कार और नेतृत्व क्षमता का बीज बो रहे हैं। उनका मानना है कि युवा ही देश का भविष्य हैं और यदि उन्हें सही दिशा मिले तो वे चमत्कार कर सकते हैं।

सोच जो बदल दे समाज
रोहित जादौन कहते हैं कि सच्ची सफलता वही है जो केवल खुद को नहीं बल्कि समाज को भी आगे बढ़ाए। उनकी यही सोच आज गुरुकुल के हर बच्चे में दिखती है। यहाँ सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं बल्कि जीवन जीने की कला सिखाई जाती है। गांव की मिट्टी से निकलकर शिक्षा की अलख जगाने वाले रोहित जादौन की कहानी हर उस युवा के लिए सबक है जो जीवन में बड़ा सपना देखता है।

एक नजऱ में रोहित जादौन

  • पद: फाउंडर और चेयरमैन एडुवेंचर गुरुकुल प्राइवेट लिमिटेड
  • पद: मैनेजिंग डायरेक्टर गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल
  • पद: चेयरमैन वॉयस ऑफ कॉप्स आगरा
  • पद: विद्यार्थी प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
  • उपलब्धि: गुरुकुल एजुकेशनल हब की स्थापना
  • रिकॉर्ड: बिना कोचिंग छह साल से लगातार ब्लॉक टॉपर
  • मिशन: संस्कार आधुनिक शिक्षा और समाज सेवा
Share:

Related News