---Advertisement---

हरिपर्वत पुलिस की बड़ी कार्यवाई, चैन लूट की साजिश करने वाला शातिर गिरफ्तार

Published On: November 9, 2025
---Advertisement---

आगरा। हरिपर्वत पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए एक बार फिर शहर में होने वाली चैन लूट की साजिश पर पानी फेर दिया। पुलिस ने इटावा निवासी शातिर चैन लुटेरा रवि कश्यप को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी सनद जैन अभी फरार है।

गिरफ्तार आरोपी रवि कश्यप के खिलाफ ग्वालियर, फिरोजाबाद और इटावा में लूट से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट में प्रयुक्त पल्सर बाइक और ₹5000 नकद बरामद किए हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि रवि कश्यप ने ग्वालियर और फिरोजाबाद में भी कई चैन लूट की वारदातों को अंजाम दिया था।पुलिस पूछताछ में रवि ने कबूल किया कि उसने पालीवाल पार्क के बाहर एक शिक्षिका से सोने की चेन छीनी थी। आरोपी पर पहले से दहेज हत्या का गंभीर मामला दर्ज है और वह कई जिलों की पुलिस के रडार पर था।

सूत्रों के मुताबिक, इस कार्रवाई का नेतृत्व इंस्पेक्टर नीरज शर्मा ने किया। टीम में विजय नगर चौकी इंचार्ज जयपाल यादव, पालीवाल पार्क चौकी इंचार्ज पूनम त्यागी, उप निरीक्षक अशफाक अहमद, कॉन्स्टेबल नितिन और देवेंद्र कसाना की अहम भूमिका रही।

हरिपर्वत पुलिस की यह कार्रवाई न केवल सतर्कता का उदाहरण है बल्कि शहर में सक्रिय लूटेरों के लिए एक कड़ा संदेश भी है।

---Advertisement---

Leave a Comment