आगरा। माथुर वैश्य हरियाली समिति द्वारा सरकारी कंपोजिट विद्यालय, ग्राम लखुरानी शमशाबाद में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति ने जनवरी माह को दान-पुण्य का महीना मानते हुए 100 बच्चों को स्वेटर वितरित किए। संस्थापिका दीपिका गुप्ता व डॉ. प्रवीण गुप्ता ने बच्चों को गमले देकर उनमें बीज लगवाए और पौधों की देखभाल की विधि बताई। बच्चों को प्लास्टिक छोड़कर कपड़े की थैली व स्टील के गिलास के प्रयोग की प्रेरणा दी गई। सभी बच्चों ने पौधों को पल्लवित करने का संकल्प लिया। विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत सेवक प्रताप सिंह तोमर ने समिति के कार्यों की सराहना की। प्रधान अध्यापिका अनीता गुप्ता ने स्वागत किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष नीलम गुप्ता, मीडिया प्रभारी सिंधु गुप्ता सहित समिति की अनेक सदस्य उपस्थित रहीं।
हरियाली समिति ने बच्चों को किया पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक
By Hariom Singh
Published On: January 31, 2026
---Advertisement---




