फतेहाबाद। फतेहाबाद के निबोहरा मंडल में मंगलवार को संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता हरीशंकर शर्मा गौ सेवा संयोजक पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने सम्मेलन में बोलते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ‘पंच परिवर्तन’ के सिद्धांतों पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने ने कहा कि केवल नारों से नहीं, बल्कि व्यक्तिगत आचरण और सामाजिक व्यवहार में बदलाव से ही हिंदू समाज सशक्त होगा। सम्मेलन के दौरान आरएसएस के पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जीवन, नागरिक कर्तव्य को जीवन में उतारने का संकल्प लिया गया। वहीं मुख्य अतिथि लोकेशानंद महाराज ने कहा कि आधुनिक शिक्षा और संस्कारों के संतुलन पर जोर देते हुए कहा कि युवाओं को तकनीक के साथ-साथ शास्त्रों का भी ज्ञान होना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अपनी गौरवशाली विरासत और महान महापुरुषों के बलिदानों से परिचित कराएं। सम्मेलन के समापन पर उपस्थित जनसमूह ने संकल्प लिया कि वे पंच परिवर्तन के इन सिद्धांतों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रघुबरदास महाराज ने की। इस अवसर पर देवेंद्र विभाग बौद्धिक प्रमुख, देवेंद्र सिकरवार, वीरेंद्र सिसौदिया, दीवान सिंह, दामिनी, विजेंद्र सिंह प्रधान, बलवीर, अनिल गुर्जर, शिवप्रताप सिंह, अनुज सिसोदिया, रमाकांत शर्मा, शिवराम सिंह, सरनाम सिंह, आरपी सिंह सहित आदि मौजूद रहे।
हिंदू सम्मेलन का आयोजन आरएसएस के ‘पंच परिवर्तन’ से समाज बदलने का आह्वान
By Hariom Singh
Published On: January 28, 2026
---Advertisement---




