लखनऊ। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। 24 से 26 जनवरी के बीच राष्ट्र प्रेरणा स्थल में आयोजित हो रहा है ‘यूपी महोत्सव’।” इसमें एक जनपद एक व्यंजन योजना की शुरुआत भी की जाएगी।
इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को उत्तर प्रदेश दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा-असीम संभावनाओं का हमारा प्रदेश आज संघर्ष और नीतिगत उदासीनता की बेड़ियों को तोड़ते हुए बीमारू से भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बना है। प्रवासी प्रदेशवासी वैश्विक मंच पर बढ़ा प्रदेश का मान बढ़ा रहे हैं।





