---Advertisement---

रोजाना स्कूल आने वाले बच्चों को अभिभावकों संग किया सम्मानित।

Published On: November 28, 2025
---Advertisement---

प्राथमिक विद्यालय धनौली में अभिभावक-शिक्षक बैठक का वृहद आयोजन।

मलपुरा। प्राथमिक विद्यालय धनौली में प्रधान श्रीमती उमा कुमारी और विद्यालय प्रबंध समिति की उपस्थिति में अभिभावक–शिक्षक बैठक का भव्य आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा स्वयं बनाए गए आमंत्रण पत्रों के माध्यम से अभिभावकों को बैठक में आमंत्रित किया गया, जिनकी आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई।

बैठक में अभिभावकों को बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने, तथा घर पर पढ़ाई के लिए रीडिंग कॉर्नर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही दीक्षा एप और रीड अलोंग एप के उपयोग की जानकारी भी दी गई, ताकि अभिभावक बच्चों की पढ़ाई में तकनीकी सहयोग दे सकें।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती संगीता शर्मा ने एक सराहनीय पहल के तहत प्रत्येक माह 100% उपस्थिति दर्ज कराने वाले लगभग 200 छात्रों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। इसके साथ ही उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया, जिससे अन्य छात्र और अभिभावक नियमित उपस्थिति के लिए प्रेरित हो सकें।

बैठक में लगभग 400–500 अभिभावकों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम सफल एवं प्रभावी रहा।

---Advertisement---

Leave a Comment