---Advertisement---

पति ने लगाया पत्नी पर 90 लाख के जेवर ले जाने का आरोप

Published On: February 5, 2026
---Advertisement---

आगरा। हरीपर्वत थाना में एक पारिवारिक विवाद अब गंभीर आपराधिक मामले में तब्दील हो गया है। न्यायालय के आदेश पर थाना हरीपर्वत में पति की तहरीर पर पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित शिवम राठौर ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी नीतू सिंह और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने मिलकर न सिर्फ उसके साथ मारपीट और धमकी दी, बल्कि घर से भारी मात्रा में जेवर और नकदी भी लेकर फरार हो गए शिवम राठौर के अनुसार, 3 फरवरी 2025 को पत्नी नीतू सिंह अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ उसके घर पहुंची। इस दौरान विवाद बढ़ गया और आरोप है कि पत्नी व उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि इसी दौरान उसकी नाबालिग बेटी को भी जबरन अपने साथ ले जाया गया शिवम ने आरोप लगाया कि घटना के बाद जब उसने घर की अलमारी चेक की, तो उसमें रखे करीब 90 लाख रुपये के जेवर और 2 लाख रुपये नकद गायब मिले। उसने दावा किया कि यह सारा सामान पत्नी और ससुराल पक्ष के लोग अपने साथ ले गए इस मामले में शिवम राठौर ने पत्नी सहित कुल 7 लोगों को आरोपी बनाया है। आरोपियों में आगरा और जयपुर के रहने वाले लोग शामिल बताए गए हैं। पीड़ित ने पहले पुलिस से शिकायत की, लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई तो न्यायालय की शरण ली। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर थाना हरीपर्वत पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

---Advertisement---

Leave a Comment