---Advertisement---

समीक्षा बैठक में नगर पंचायत अध्यक्षों ने प्रभारी मंत्री के समक्ष रखी समस्याएं

Published On: November 18, 2025
---Advertisement---

खेरागढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को खेरागढ़ क्षेत्र में विकास कार्यों की प्रगति को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं, चल रही योजनाओं, नगर निकायों की समस्याओं, विकास कार्यों और जनता से जुड़े बुनियादी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में जिले के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ खेरागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर गर्ग उर्फ गुड्डू, किरावली नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवीना सिंह, पिनाहट नगर पंचायत अध्यक्ष रामरती देवी, फतेहाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता शाल्य भी रहीं।

बैठक के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष किरावली प्रवीना सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष पिनाहट रामरती देवी ने प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह से शिकायत करते हुए कहा कि भूमाफियाओं द्वारा उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है, जिससे विकास कार्यों में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। इस पर प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा।

---Advertisement---

Leave a Comment