आज से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है। पहला मैच आज जोहानिसबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। हाल ही में हुई तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई थी। वनडे में केएल राहुल कप्तान हैं। दक्षिण अफ्रीकी टीम की कप्तानी एडेन मार्करम ही कर रहे हैं। मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। रिंकू को मौका नहीं देकर सैमसन को मौका दिया गया है।
IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका को 3 झटका
दक्षिण अफ्रीका को आठवें ओवर में 42 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। अर्शदीप ने मैच में अपना तीसरा विकेट लिया। उन्होंने टोनी डी जॉर्जी को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। इससे पहले अर्शदीप ने दूसरे ओवर में लगातार दो गेंद पर रीजा हेंड्रिक्स और रसी वान डर डुसेन को पवेलियन भेजा था। वह हैट्रिक से चूक गए थे। आठ ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 42 रन है। फिलहाल कप्तान मार्करम और हेनरिक क्लासेन क्रीज पर हैं।
IND vs SA Live: जॉर्जी और मार्करम क्रीज पर
दक्षिण अफ्रीका ने छह ओवर के बाद 02 विकेट गंवाकर 24 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान मार्करम चार रन और टोनी डी जॉर्जी 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका को दोनों झटके दूसरे ओवर में लगे थे। अर्शदीप ने लगातार दो गेंद पर रीजा हेंड्रिक्स और रसी वान डर डुसेन को आउट किया था।
IND vs SA Live: अर्शदीप ने लगातार दो गेंद पर दो विकेट लिए
दूसरे ओवर में तीन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को दो बड़े झटके लगे। इस ओवर की चौथी गेंद पर अर्शदीप ने रीजा हेंड्रिक्स को बोल्ड किया। गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेट पर जा लगी। रीजा खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद अगली ही गेंद पर अर्शदीप ने रसी वान डर डुसेन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह भी खाता नहीं खोल सके। अर्शदीप हैट्रिक का मौका चूक गए। ओवर की आखिरी गेंद पर मार्करम ने डिफेंस की कोशिश की। गेंद उनके पैर पर तो लगी, लेकिन ऊंचाई मसला बना। फिलहाल कप्तान मार्करम और डी जॉर्जी क्रीज पर हैं।
IND vs SA Live: मुकेश की शानदार गेंदबाजी
पहले ओवर में मुकेश कुमार ने गेंदबाजी की। दक्षिण अफ्रीका के लिए टोनी डी जॉर्जी और रीजा हेंड्रिक्स ओपनिंग के लिए उतरे हैं। मुकेश ने गेंद को स्विंग कराई और सिर्फ एक रन दिया।
IND vs SA Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी जोरजी, रसी वान डर डुसेन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, वियान मुल्डर, नांद्रे बर्गर, केशव महाराज, तबरेज शम्सी।