शमशाबाद।शमशाबाद ब्लॉक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख गिरिजा देवी किसी कारणवश उपस्थित नहीं रह सकीं।उनकी अनुपस्थिति में उनके पति एवं समाजसेवी गजेंद्र सिंह ने क्षेत्र से आए ग्रामीणों और फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और सड़क,पेयजल, बिजली,पेंशन,आवास योजना सहित विभिन्न विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं रखीं।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गजेंद्र सिंह ने सभी शिकायतें गंभीरता से सुनीं और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पति गजेंद्र सिंह ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन को राहत पहुंचाना है,और शिकायतों के समाधान में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।उन्होंने अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने की बात कही।जनसुनवाई के दौरान ब्लॉक कार्यालय में सकारात्मक और समाधान केंद्रित माहौल बना रहा।ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सीधे सुने जाने पर संतोष जताया और शीघ्र समाधान की उम्मीद व्यक्त की।
जनसुनवाई में ब्लॉक प्रमुख पति गजेंद्र सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।
By Hariom Singh
Published On: January 20, 2026
---Advertisement---




