खेरागढ़। भूमि विकास बैंक चुनाव को लेकर मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया उत्साह के साथ संपन्न हुई। नामांकन के दौरान तहसीलदार सतेन्द्र कुमार व राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे और प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।
ग्राम चीत निवासी विजय पाल सिंह सिकरवार ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। नामांकन के समय समर्थकों की खासा भीड़ उपस्थित रही, जिससे परिसर में चुनावी माहौल और सरगर्म हो गया। समर्थकों ने नारेबाजी कर विजय की शुभकामनाएं भी दीं।नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। प्रशासन की ओर से व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की गई। स्थानीय लोगों में चुनाव को लेकर चर्चा बनी हुई है क्योंकि एक ही नामांकन दाखिल होने की वजह से विजयपाल सिंह सिकरवार का भूमि विकास बैंक का अध्यक्ष चुना जाना तय है इस दौरान समर्थकों में नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर गर्ग, ब्लॉक प्रमुख अनिलसिकरवार, जिला उपाध्यक्ष भाजपा मेघराज सोलंकी, दिनेश गोयल, ओमवीर सिंह सिकरवार मुखिया, अमर सिंह भगत, नेत्रपाल सिंह तोमर, बच्चू सिंह सिकरवार,सुरेश सिकरवार,मंडल अध्यक्ष पवन सिकरवार एडवोकेट, महेश गर्ग, मोहन गोयल सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
खेरागढ़ भूमि विकास बैंक चुनाव में विजयपाल सिंह सिकरवार का अध्यक्ष चुना जाना तय
By Hariom Singh
Published On: January 21, 2026
---Advertisement---




