खास बातें
अगले साल लोकसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति बनाने के लिए विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक आज दिल्ली में होगी। इसके लिए अलग-अलग पार्टियों के नेताओं का दिल्ली में जुटना शुरू हो चुका है। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज अपने चैंबर में इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ बैठक की।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार INDIA गठबंधन की बैठक के लिए पहुंचे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान INDIA गठबंधन की बैठक के लिए पहुंचे। वहीं, NCP प्रमुख शरद पवार भी रवाना हुए।
इंडिया गठबंधन की बैठक के लिए रवाना हुए लालू-केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव इंडिया गठबंधन की बैठक के लिए अशोका होटल रवाना हुए।
उद्धव ठाकरे ने की ममता बनर्जी से मुलाकात
शिवसेना-यूबीटी के नेता उद्धव ठाकरे मंगलवार को इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मिलने पहुंचे। इस दौरान पार्टी के नेता संजय राउत और उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे भी मौजूद रहे।
गठबंधन के सांसदों से मिले खरगे, विपक्षी दलों के नेताओं का दिल्ली आना जारी
अगले साल लोकसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति बनाने के लिए विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक आज दिल्ली में होगी। इसके लिए अलग-अलग पार्टियों के नेताओं का दिल्ली में जुटना शुरू हो चुका है। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज अपने चैंबर में इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ बैठक की।
क्या हैं इंडिया गठबंधन की चुनौतियां?
सीट बंटवारा, न्यूनतम साझा कार्यक्रम, हाल के विधानसभा चुनावों में झटके के बाद भाजपा से मुकाबला करने के लिए संयुक्त रणनीति गठबंधन के सामने मुख्य चुनौतियां हैं। बैठक में इन मुद्दों पर विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है।