फिरोजाबाद। फिरोजाबाद के नारखी क्षेत्र के गांव कातिकी के पास रजावली माइनर की पटरी कटने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसानों का लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। किसानों को जैसे ही इसकी जानकारी हुई वह एकजुट होकर फावड़ा लेकर मौके पर पहुंच गए और अधिकारियों को भी सूचित किया।
किसानों ने खुद ही कटी हुई माइनर को ठीक करना शुरू कर दिया। किसी भी अधिकारी के न पहुंचने पर किसानों ने नाराजगी व्यक्त की। किसानों का कहना है कि नहर विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते उनकी फसल बर्बाद हुई है। जब सिंचाई के लिए खेतों में पानी की आवश्यकता होती है तब नहर में पानी नहीं छोड़ा जाता लेकिन जब जरूरत नहीं होती तब अचानक से पानी छोड़ दिया जाता है। इससे किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ता है।
एसडीएम डॉ. गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जानकारी होने पर टीम को गांव में भेजा गया है। और किसानों के हुए नुकसान की जानकारी ली जा रही है नुकसान उसका आकलन कर मुआवजे के लिए प्रयास किए जाएंगे।