कोहरे के चलते ट्रेनों में लगा ब्रेक, लम्बे टूर की गाड़िया देरी से पहुंच रही

आगरा। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी हैं। लंबी दूरी की गाड़ियां तय समय से जंक्शन पर नहीं पहुंच पा रही हैं। ये ट्रेनें तीन घंटे अधिक देरी से पहुंच रही हैं। शनिवार की रात चार ट्रेनें जंक्शन पर विलंब से आईं। रोडवेज बसों का संचालन भी प्रभावित हुआ। इस वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पढ़ रहा है। शुक्रवार की रात में शुरू हुआ घना कोहरा इतना ज्यादा बढ़ता गया और शनिवार की सुबह भी काफी कोहरा छाया रहा। इसके चलते आगरा फोर्ट से राम नगर जाने वाली ट्रेनें बहुत ही देरी से पहुँच रही और रात 1: 05 बजे के स्थान पर 2:17 बजे, बांद्रा कानपुर सेंट्रल रात 1: 45 बजे के स्थान पर 4:16 बजे, जयपुर गोमती नगर एक्सप्रेस रात 3:43 बजे के स्थान पर सुबह 6:59 बजे, कोलकाता एक्सप्रेस सुबह 7:38 बजे के स्थान पर 9:48 बजे जंक्शन पर पहुंच पा रही। ऐसे में यात्री रात के समय जंक्शन पर ठंड में ट्रेनों का इंतजार करने के काफी मजबूर हो गए हैं। वहीं, कोहरे का असर रोडवेज की बस सेवाओं पर दिखाई दे रहा हैं। दिल्ली सुबह 4:30 बजे जाने वाली पहली बस सेवा 30 मिनट विलंब से रवाना होती हुई नज़र आई। 5:30 बजे जाने वाली बस को निरस्त कर दिया गया। कई अन्य बसें भी विलंब से रवाना हुई। इससे यात्रियों को बहुत ही ज्यादा परेशानी नज़र आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *