केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने वर्ष 2026 के लिए विशेष शिक्षकों (Special Educators) के पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इस अभियान के माध्यम से कुल 987 रिक्तियां भरी जाएंगी, जिनमें TGT के 493 और PRT के 494 पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार विस्तृत अधिसूचना और आवेदन तिथियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर नज़र बनाए रखें।
इन राज्यों में होगी भर्ती
उत्तर प्रदेश, गुजरात, दमन और दीव, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, चंडीगढ़, तमिल नाडू, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उत्तराखंड, दिल्ली, केरल, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, असम, तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, पश्चिम बंगाल, गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, नागालैंड।





