---Advertisement---

लंबित मांगों समस्याओं को लेकर समाधान दिवस में काली पट्टी बांध लेखपालों ने जताया विरोध

Published On: November 22, 2025
---Advertisement---

फतेहपुर सीकरी। थाना फतेहपुर सीकरी समाधान दिवस में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर अपनी लंबित विभिन्न मांगों व समस्याओं को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया गया।

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का आरोप है कि सरकार द्वारा कई बार पत्राचार व शिकायतों के बाद भी लेखपालों की लंबित मांग और समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। इसके लिए काली पट्टी बांधकर विरोध जताया गया है। समाधान दिवस में काली पट्टी बांध विरोध के दौरान लेखपाल भूपेन्द्र फौजदार, लेखपाल, युवराज सिंह, लेखपाल मीना कुमारी, लेखपाल भूपेन्द्रपाल, लेखपाल यदुवंश कुमार समेत कई मौजूद रहे।

---Advertisement---

Leave a Comment