आगरा। दयाल बाग के इंद्र पूरी कालोनी में रोड निर्माण को लेके स्थानीय लोगो का गुस्सा बाहर आया आपको बताते चले इंद्रपूरी कालोनी के 100 मीटर का टुकड़ा का सड़क निर्माण न होने पर स्थानीय लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं, स्थानीय लोगो का कहना हैं की काफी बार वार्ड 44 के पार्षद मनोज कुमार से इसके लिए बात की पर हर बार बात बनाकर टाल दिया, स्थानीय लोगो ने बताया बारिश में या नाली चौक होने से रोड पर पानी भर जाता हैं जिस कारण कई बार बच्चे ओर बुजुर्ग लोग गिरकर चोटिल भी हुए हैं।
स्थानीय लोगो में विपिन, संजय, रश्मि, कामिनी, कमलादेवी, उषा, श्रुति, अजय, गोलू, शांति, विमलेश, मिहिर, राजेंद्र कुमार, जयप्रकाश आदि लोग मौजूद रहें।
लोकेशन -आगरा उत्तरप्रदेश
रिपोर्ट -पवन गुप्ता




