---Advertisement---

सिंचाई संघ के अध्यक्ष बने लोकेंद्र चौधरी मंत्री बने जय सिंह

Published On: November 19, 2025
---Advertisement---
  • संघ के कर्मचारियों ने किया जोरदार स्वागत

फतेहपुर सीकरी। सिंचाई संघ शाखा लोहर खंड नहर विभाग का दिवार्षिय अधिवेशन सिंचाई विभाग कार्यालय पर आयोजित हुआ जिसमें कर्मचारीयो की समस्याओं उनकी मांगों और आए दिन हो रहे उत्पीड़न को रोकने के उद्देश्य से संगठन को मजबूत बनाने के लिए सिंचाई संघ का चुनाव हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से लोकेंद्र चौधरी को अध्यक्ष जयसिंह को मंत्री चुना गया।

चुनाव को विधिवत संपन्न करने के लिए सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार, सह चुनाव अधिकारी से अभियंता चंचल कुमार मौजूद रहे। सिंचाई संघ अध्यक्ष चुने जाने के बाद संघ के अधिकारियों/कर्मचारियों ने अध्यक्ष मंत्री का माला, साफा पहनकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रमुख रूप से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के डॉ राजीव कुमार, डॉ परमार, सिंचाई संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव, प्रदेश महामंत्री विवेक चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव उपाध्याय, ऋषि कुमार तोमर, विजयपाल कसाना, मो. मुशीर, दिनेश धाकरे, नवेंद्र पालसिंह, मोहम्मद राशिद, असलम अब्बासी, बनवीर सिंह, विवेक कुमार, यशपाल, चौधरी नरेंद्र, अनिल कुमार मुद्गल, ब्रह्मलाल, दानवीर, किताब सिंह, अशोक कुमार, राजेंद्र बघेल, गिरीश कुमार, शशि गौतम शहर बड़ी संख्या में सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे ।

---Advertisement---

Leave a Comment