महाकुंभ हादसे पर बोले अखिलेश यादव, इंडिया गठबंधन पर कही ये बात

आगरा। सपा मुखिया ने कहा है कि प्रदेश सरकार महाकुंभ हादसे में जान गंवाने वालों का आंकड़ा तक नहीं बता पा रही है। इंडिया गठबंधन पर कहा कि हार से और भी ज्यादा मजबूत होंगे।

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चुनाव व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। आगरा के एत्मादपुर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए अखिलेश ने सरकार पर साधा सीधा निशाना। सपा मुखिया ने कहा कि महाकुंभ में रोज स्नान करने वालों का अकड़ा बताने वाली सरकार, मरने वालों का आंकड़ा तक नहीं बता पा रही। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार पर बोले हमें जनमत स्वीकार हैं। और हार से इंडिया गठबंधन मजबूत होगा। सपा मुखिया ने कहा है कि मैं जब कल रात को हाईवे पर चला तो मैंने देखा बड़े पैमान पर गाड़ियां टोल पर रुकी हुई हैं। और उनमें कई बसें भी थीं। हमने कई माैकों पर ऐसा देखा है कि मनोरंजन के लिए फिल्में टैक्स फ्री कर दी जाती हैं। और कुंभ में स्नान के लिए दूर-दूर से यात्री आ रहे हैं। जब 10 हजार करोड़ से अधिक का महाकुंभ आयोजन है, तो टोल माफ होना कोई भी बड़ी बात नहीं है। टोल माफ हो जाना ही चाहिए।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने महाकुंभ हादसे में माैतों पर कहा है कि ये सरकार छिपा क्या रही है। जो सरकार 40 करोड़ लोगों के स्नान की गिनती तक गिन रही है। और हर स्नान के बाद करोड़ों की गिनती बता रही है। जो करोड़ों की गिनती गिन रहे हैं, वो सिर्फ इन बातों को ही नहीं बता पा रहे हैं कि जान किनती गईं हैं, और लापता कितने हुए हैं। उन्होंने कहा कि बड़े पैमान पर न सिर्फ प्रयागराज महाकुंभ में ही लोगों की जान गईं हैं, बल्कि आने-जाने में भी लोगों ने अपनी जान गंवाई है। हमारी सरकार से मांग है कि कुंभ यात्रा में जान गंवाने वाले सभी श्रद्धालुओं की मदद की जानी चाहिए।

सपा मुखिया ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार पर कहा है कि लोकतंत्र में जनता का जो भी फैसला होता है, हम उसको स्वीकार करते हैं। मिल्कीपुर चुनाव परिणाम पर कहा है कि उत्तर प्रदेश में लूट हमने देखी है। एक विधानसभा में पूरी ताकत लगा दी है। कहा कि बीएलओ ने पर्ची नहीं पहुंचाई और अधिकारियों ने वोट तक नहीं डालने दिए। ये चुनाव नहीं था, बल्कि ये लूटा जा रहा था।

उन्होंने कहा है कि अयोध्या की हार मिल्कीपुर की जीत बराबर नहीं कर सकती। मिल्कीपुर चुनाव में बड़े पैमाने पर बेईमानी ही हुई थी। और उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन और मजबूत होगा। हार से सीखना ही आगे आने वाले समय के लिए ही रास्ता बनाता है।

Leave a Comment