Breaking News
जमीनी संघर्ष की भट्टी में तपे सनातन राष्ट्रवाद के सशक्त स्तंभ संजय मिश्रा देशभर में मानसून की पहली बारिश, कई राज्यों में राहत केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति पर राज्यों के साथ बैठक बुलाई राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 12 नए कॉरिडोर की योजना जारी की भारत ने अंतरिक्ष मिशन में नया मील का पत्थर हासिल किया आयुष मंत्रालय ने नई स्वास्थ्य योजना की घोषणा की विशेषज्ञों ने गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचाव के टिप्स दिए सरकारी अस्पतालों में 24x7 आपातकालीन सेवाएं शुरू डायबिटीज रोकथाम पर राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत काशी में गंगा आरती में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु शामिल प्रमुख तीर्थ स्थलों पर सुविधाओं के आधुनिकीकरण की योजना धार्मिक नेताओं ने सामाजिक सद्भाव पर संयुक्त बयान जारी किया जमीनी संघर्ष की भट्टी में तपे सनातन राष्ट्रवाद के सशक्त स्तंभ संजय मिश्रा देशभर में मानसून की पहली बारिश, कई राज्यों में राहत केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति पर राज्यों के साथ बैठक बुलाई राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 12 नए कॉरिडोर की योजना जारी की भारत ने अंतरिक्ष मिशन में नया मील का पत्थर हासिल किया आयुष मंत्रालय ने नई स्वास्थ्य योजना की घोषणा की विशेषज्ञों ने गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचाव के टिप्स दिए सरकारी अस्पतालों में 24x7 आपातकालीन सेवाएं शुरू डायबिटीज रोकथाम पर राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत काशी में गंगा आरती में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु शामिल प्रमुख तीर्थ स्थलों पर सुविधाओं के आधुनिकीकरण की योजना धार्मिक नेताओं ने सामाजिक सद्भाव पर संयुक्त बयान जारी किया

भीषण गर्मी में भी ताजमहल की खूबसूरती देख मंत्रमुग्ध हुए मार्को रुबियो

  • पत्नी संग किया दीदार, विजिटर बुक में लिखा— 'बहुत खूबसूरत'
  • सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

आगरा। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो सोमवार सुबह अपनी पत्नी जीनेट रूबियो के साथ आगरा पहुंचे और विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और भीषण गर्मी के बावजूद रूबियो दंपति ताजमहल की खूबसूरती में खोए नजर आए। ताजमहल भ्रमण के बाद उन्होंने विजिटर बुक में 'बहुत खूबसूरत' लिखकर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज की। उनके साथ भारत में तैनात अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर समेत करीब 60 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा।

चार दिवसीय भारत दौरे पर आए मार्को रूबियो की यह यात्रा भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रहा है। चीन, पाकिस्तान और ट्रंप प्रशासन की नई एशिया नीति को लेकर इस यात्रा पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नजर बनी हुई है।

सोमवार सुबह रूबियो दंपति विशेष विमान से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ और जिलाधिकारी मनीष बंसल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट से उनका काफिला सीधे ताजमहल के लिए रवाना हुआ।

सुरक्षा के रहे अभूतपूर्व इंतजाम, पर्यटकों की एंट्री रोकी गई

वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए ताजमहल परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। स्मारक के भीतर कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की गई थी और भ्रमण के दौरान आम पर्यटकों की एंट्री को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। इससे पहले रविवार को एयरपोर्ट से ताजमहल तक पूरे रूट का फुल ड्रेस रिहर्सल भी किया गया था। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों, स्थानीय प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम पूरे दौरे के दौरान अलर्ट मोड पर रही। सुरक्षा के मद्देनजर कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया और भारी पुलिस बल तैनात रहा।

गाइड से जाना इतिहास, फिर जयपुर के लिए हुए रवाना

ताजमहल परिसर में गाइड नितिन ने रूबियो दंपति को स्मारक की बारीक नक्काशी, मुगलकालीन स्थापत्य कला और उसके ऐतिहासिक महत्व की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान रूबियो और उनकी पत्नी बार-बार ताजमहल की नक्काशी को निहारते नजर आए। तेज धूप के बावजूद दोनों ने पूरे परिसर का ध्यानपूर्वक भ्रमण किया और तस्वीरें खिंचवाईं।

ताजमहल का दीदार करने के बाद अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल शहर के होटल द ओबेरॉय अमरविलास पहुंचा, जहां उनके लिए लंच (दोपहर के भोजन) की विशेष व्यवस्था की गई थी। इसके बाद दोपहर करीब 12:50 बजे मार्को रूबियो अपने विशेष विमान से जयपुर के लिए रवाना हो गए।

Share:

Related News