मथुरा में दर्दनाक हादसा…दो घायल सहित एक की मौत

मथुरा। मथुरा में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। डिवाइडर से कार इतनी बुरी तरह से टकराई कि उसकी छत उड़ गई। कार के पहिये ओर इंजन दूर जाकर गिरे। कार सवार तीन युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई। लाश की हालत देखकर लोगो के होश उड़ गए।

मथुरा के गांव भैंसा मार्ग पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। रफ्तार इतनी तेज थी कि कार की छत उड़ गई। इंजन और पहिये भी उसके दूर जा गिरे। कार के अंदर तीन युवक बुरी तरह से फंस गए थे। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, और दो को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना रिफाइनरी प्रभारी निरीक्षक सोनू कुमार ने बताया है कि कासगंज के तबालपुर निवासी 20 वर्षीय संदीप कुमार मथुरा रिफाइनरी में हेल्पर का काम करते थे। रविवार को वह अपने साथ काम करने वाले सुभाष और अंकित के साथ कार में सवार होकर कमरे के लिए चले गये। गांव भैंसा जाने वाली रोड पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा पहुंची। कार की गति इतनी ज्यादा तेज थी कि उसके परखच्चे उड़ गए। और दुर्घटना में संदीप की मौत हो गई, जबकि उसके दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में कार चला रहे युवक अंकित की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे उपचार के लिए परिजन निजी अस्पताल लेकर गए हैं। पोस्टमार्टम हाउस पर संदीप के चाचा राजेंद्र सिंह ने बताया है कि वह रिफाइनरी में सिविल सुपरवाइजर की पोस्ट पर था। संदीप और उसके दोनों साथी रविवार की शाम को ड्यूटी खत्म कर अपने कमरे पर जा रहे थे, तभी ये भयानक हादसा हो गया।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में बुरी तरह कोहराम मचा हुआ है। उन्होंने बताया है कि नौकरी लगने के बाद संदीप की शादी की बात चल रही थी। उन्होंने संदीप की शादी के लिए एक लड़की को भी पसंद कर लिया था। जल्द ही रिश्ता पक्का करके शादी की तैयारी कर रहे थे, कि इससे पहले ही दुर्घटना में संदीप की मौत हो गई।

Leave a Comment