भारत मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए जारी चेतावनी जारी कर दिल्ली पंजाब एवं हरियाणा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरे की आशंका जताई है। आंकड़ों के मुताबिक बुधवार तक न्यूनतम तापमान सामान्य पाया गया है लेकिन अब तापमान में गिराबट आने की संभावना है।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले तीन दिनों के लिए जारी चेतावनी में दिल्ली, पंजाब एवं हरियाणा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरे की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि बुधवार तक न्यूनतम तापमान सामान्य पाया गया है, लेकिन अब नीचे आने की संभावना है। उत्तर की ओर से चलने वाली हवा पूर्वी उत्तर प्रदेश , बिहार तक कोहरे का विस्तार कर सकती है।
बता दें कि झारखंड, बिहार एवं ओडिशा राज्यों में हवा की रफ्तार काफी धीमी है। ऐसे में तापमान में गिरावट काफी काम है लेकिन कई क्षेत्रों में बादल भी छा सकते हैं।
कल दिल्ली सहित उत्तर भारत पर बुधवार को भी तेज हवा का प्रवाह रहा, जिसके चलते तापमान में गिरावट हुई है।
किंतु उत्तर प्रदेश में हवा की गति अभी धीमी है जिसके चलते सिर्फ धुंध छाई हुई है। बाकी हिस्सों में मौसम साफ होने के कारण धूप तेज है और रात के समय तापमान गिरावट जारी है।