आगरा। आगरा से फिर एक चौकाने वाला मामला सामने आया है , हाल ही में शादी हुई एक नयी नवेली दुल्हन पुलिस के पास गयी और बोली कि अभी शादी को चार महीने ही हुए हैं। ऐसे में पति उसकी कोई भी बात नहीं मानता है। उसे मेकअप करना बहुत पसंद है। उसने पति से मेकअप लाने को कहा तो उसने वो भी नहीं सुना।
दुल्हन ने बताया कि उसे शादी में मेकअप किट मिली थी, जिसका धीरे-धीरे उसका सारा सामान खत्म होने लगा। पत्नी ने पति से लिपिस्टिक और पाउडर लाने को कहा उसने उसे अनसुना कर दिया। उसने कई बार मेकअप के लिए बोला पर पति नहीं लाया। इस पर पत्नी बिगड़ गयी बात बढ़ने पर पत्नी मायके आ गई। दो महीने बाद पुलिस से शिकायत की। परिवार परामर्श केंद्र में पहली तारीख पर दोनों आए तो मामूली बात सामने आने पर काउंसलर ने उनमे समझाैता करा दिया।
मामला शहर के ही एक दंपती का है। उनकी शादी को चार महीने हुए हैं। युवती को शादी में घरवालों ने मेकअप किट दी थी। इसमें कंपनी की चीजें दीं। दो महीने बाद ही यह खत्म होने लगे तो मेकअप के वही सामान मंगाए जाने लगे। पति के अनसुना कर दिया। इस पर मामला बिगड़ गया। बाद में सास से भी बात-बात पर विवाद शुरू हो गये। पति ने उसे डांट लगा दी जिसके बाद वह घर आ गयी।
