आगरा। आगरा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई हैं।घटना में एक नाबालिग लड़की को उसके परिचित ने मोबाइल ठीक कराने के बहाने होटल ले जाकर दुष्कर्म किया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में किशोरी को मोबाइल सही कराने के बहाने युवक अपने साथ टूंडला हाईवे पर स्थित एक होटल लेकर गया। किशोरी से दुष्कर्म किया, उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। किशोरी ने घर लौटकर परिजन को जानकारी दी। आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपि की तलाश की जा रही है।
एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर उसका मेडिकल कराया गया। मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है। होटल के सीसीटीवी फुटेज चेक करने को टीम भेजी गई है। होटल संचालक से भी पूछताछ की जाएगी। नियमाें का उल्लंघन पाए जाने पर होटल संचालक के विरुद्ध रिपोर्ट दी जाएगी।